बुद्धि का अर्थ और परिभाषा- आज के इस आर्टिकल में हम बुद्धि का अर्थ जानेंगे और बुद्धि की परिभाषा पढ़ेंगे। यदि आपको बाल विकास या CTET, UPTET आदि से जुड़ी अध्ययन सामग्री चाहिए तो हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करके रख लीजिए। ब्राउज़र में स्टार बना दिखेगा ऊपर दाएं कोने के 3 डॉट पर. उसी से बुक मार्क होता है।
बुद्धि क्या है? बुद्धि की परिभाषा क्या है? अगर संक्षेप में कहा जाए तो बुद्धि एक प्रकार की योग्यता है जिसके द्वारा सही गलत का निर्णय लिया जाता है।
बुद्धि का अर्थ और परिभाषा
बुद्धि अंग्रेजी शब्द Intelligence का हिंदी पर्याय है। वैसे तो बुद्धि हर इंसान में होती है। पर बुद्धि का सही प्रयोग करने वाला इंसान बुद्धिमान कहलाता है। इस वजह से ही बुद्धिमान को अंग्रेजी में Intelligent कहा जाता है।
बुद्धि की परिभाषा
बुद्धि एक प्रकार की योग्यता या क्षमता है जिसके द्वारा सही गलत का निर्णय लिया जाता है।
विभिन्न मनोवैज्ञानिकों के अनुसार बुद्धि की परिभाषा इस प्रकार है। –
वुडवर्थ के अनुसार बुद्धि की परिभाषा-
बुद्धि कार्य करने का एक तरीका है।
वुडरो के अनुसार बुद्धि की परिभाषा-
बुद्धि ज्ञान के अर्जन करने की एक क्षमता है।
बुद्धि का अर्थ,बुद्धि की परिभाषा, Buddhi Ki Paribhasha, Buddhi ka Arth
बकिंघम के अनुसार बुद्धि की परिभाषा
सीखने की शक्ति ही बुद्धि है।
गॉल्टन के अनुसार बुद्धि की परिभाषा
बुद्धि पहचानने और सीखने की शक्ति है।
बीने या बिने के अनुसार बुद्धि की परिभाषा
बुद्धि 4 शब्दों में निहित है – ज्ञान, अविष्कार, निर्देश, आलोचना।
बुद्धि का अर्थ,बुद्धि की परिभाषा, Buddhi Ki Paribhasha, Buddhi ka Arth
रायबर्न के अनुसार बुद्धि की परिभाषा
बुद्धि वह शक्ति है जो हमको समस्याओं का समाधान खोजने तथा लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक है।
प्रिंटर के अनुसार बुद्धि की परिभाषा
बुद्धि का विकास जन्म से लेकर किशोरावस्था तक होता है।
क्रूज़ के अनुसार बुद्धि की परिभाषा
बुद्धि नई तथा भिन्न परिस्थितियों में समुचित रूप से समायोजन करने की योग्यता है।
ये भी पढ़ें-